हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत——- विधुत निगम की लापरवाही ने ली जान——-आक्रोशित ग्रामीण पहले थाने फिर उपखंड कार्यालय पर हुए जमा—–

राजाखेड़ा 18 जुलाई,राजाखेड़ा थानांतर्गत गड़ी जोनावद गांव में शनिवार प्रातः 8 बजे के आस पास घर के ऊपर से गुजर रही ढीली हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए ओर शव को लेकर शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालाय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर शव गृह में रखवा दिया।और जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसपर थाना पुलिस भी चिकित्सालय पहुंच गई। ग्रामीण भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह चौहान के साथ मृतक किशोर के पिता विजय सिंह पुत्र कुवंर सिंह निवासी गडी जौनावद को लेकर थाना पहुंचे ओर मामला दर्ज कराया कि प्रार्थी द्वारा विधुत विभाग की हाई बॉल्टेज लाईन घर के उपर से गुजरने की शिकायत एक महिने पहले से की जा रही थी जिसके लिये विधुत विभाग के एईएन आनन्द कुमार जेईएन विशाल दोनो को शिकायत दर्ज करायी तथा इस स्थिती के बारे मे अवगत कराया तथा एईएन द्वारा मौका मुआयना करने पर हाई बॉल्टेज लाईन 1.50 लाख रुपये मांग की व काम के प्रति लापरवाही की गयी जिससे मौके पर शनिवार प्रातः करीबन 8.30 बजे उंसका पुत्र कृष्णा उम्र 17 बर्ष जाति ठाकुर की हाई वॉल्टेज लाईन से मौके पर ही मौत हो गयी यह विधुत विभाग की लापरवाही के द्वारा की गई हत्या है यह हत्या एईएन आनन्द तिवारी व जेईएन विशाल जयसवाल की घोर लापरवाई द्वारा हुई है । फफक पड़ा किशोर का पिता—— प्रथमिकी दर्ज कराते समय मृत किशोर का पिता थाने में बुरी तरह फफक उठा और बार बार बेसुध होने लगा लोग उसे पानी पिलाकर होश में लाते नजर आ रहे थे। लेकिन असंवेदनशीलता की हद तब हुई जब आमजन के बार बार सूचना के बाद भी निगम के अद्धिकारी चिकित्सालायय तक नहीं पहुंचे। निगम के प्रति लोगो मे जबरदस्त आक्रोश है
पहले भी हुई है बड़ी घंटनाये——-हाई टेंशन लाईनो को लेकर निगम की स्थिति हमेशा से ही खतरनाक ओर सर्वविदित रही है। कुछ वर्ष पूर्व भी एक किशोर एक यूटिलिटी वाहन पर बैठ कर गड़ी जोनावद जा रहा था और गांव के पास ही झूलती लाइन के संपर्क में आकर जान गंवा बैठा था। कुछ माह पूर्व इसी गांव के कुछ हि पास समोना इलाके में एक स्लीपर बस भी ऐसी ही झूलती लाइन की चपेट में आकर स्वाह हो गयी और एक महिला की मौत हो गयी। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर