बरपाली निवासी ओम सोनी का हुआ NEET की परीक्षा में चयन

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778

बरपाली निवासी ओम सोनी का हुआ NEET की परीक्षा में चयन

बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर बनेंगे डॉक्टर

बरपाली//कुछ माह पूर्व NEET 2026 की परीक्षा सम्पन हुई जिसमें देश के लाखों छात्र छात्राओं ने परीक्षा दिया था। हाल ही में उसके परिणाम जारी हुए जिसमें कोरबा जिले के ग्राम बरपाली निवासी ओम सोनी का चयन एमबीबीएस में हुआ। उसने कुल 720 में 562 अंक अर्जित किया। जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग कोटे से बिलासपुर स्थित सिम्स मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए उन्हें प्रवेश मिला। अब ओम सोनी बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई कर डॉक्टर बनेंगे। ओम सोनी की इस सफलता से उसके पिता संजय सोनी व माता उषा सोनी सहित पूरे गाँव के लोग काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। ओम सोनी ने अपनी इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत तथा लगन से किये पढ़ाई के साथ साथ अपने माता पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!