राजाखेड़ा में 18 अक्टूबर को होगी 2400 मीटर ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता,विजेता को मिलेंगे 4100 रुपए।
राजाखेड़ा। ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 18 अक्टूबर को राजाखेड़ा के आम का पुरा में 2400 मीटर मेगा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में उत्साह है। आयोजन के पोस्टर का विमोचन राजाखेड़ा चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेश बघेल की मौजूदगी में युवाओं द्वारा किया गया।आयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 4100 रुपए, द्वितीय को 3100 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपए की नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा टॉप-10 प्रतिभागियों को मेडल और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 50 रुपए पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है तथा पहचान पत्र साथ लाना होगा। इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 6376559805 पर संपर्क ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर कर पंजीकरण करा सकते हैं।