सैंपऊ नगरपालिका के नव निर्वाचित चेयरमैन एवं समस्त पार्षदगणों का हुआ सम्मान समारोह

सैंपऊ नगरपालिका के नव निर्वाचित चेयरमैन एवं समस्त पार्षदगणों का हुआ सम्मान समारोह

उप चेयरमैन ब्रजेश बघेल के नेतृत्व में आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बाडी गिरिराज सिंह मलिंगा व पूर्व राज्यमंत्री जगमोहन बघेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत प्रभारी हरिनिवास प्रधान नगर पालिका चेयरमैन पप्पू परमार एवं संयोजक रामविलास बघेल उपस्थित रहें
सैपऊ उप चैयरमेन ब्रजेश बघेल के द्वारा चाँदी का मुकुट पहना कर व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया
पूर्व विधायक मलिंगा ने कहा आप सभी चेयरमैन उप चेयरमैन एवं पार्षदगण सद्भावना के साथ मिलकर आमजन के प्रति समर्पित होकर कार्य करेंगे ऐसी मेरी आशा हैं वरिष्ठ नागरिकों एवं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया
अंत में उप चेयरमैन ब्रजेश बघेल द्वारा कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया मंच संचालन कवि आकाश परमार ने किया इस मौके पर सैपऊ के वरिष्ठ नागरिक एवं सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!