बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
चास मु 0 पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को गोपालगंज से किया गिरफ्तार, पीड़िता बरामद
बोकारो के चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बिहार के गोपालगंज जिले से पकड़ा और पीड़िता को बरामद कर लिया है। बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 12 जून को दर्ज मामले में आरोपी देवानंद कुमार को 15 जून को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। चास मुफस्सिल थाना में 12 जून 2026 को वादी ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को देवानंद कुमार, पिता जनार्दन महतो, ग्राम लच्छीखेरेया, थाना गोपालपुर, जिला गोपालगंज बिहार ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। आवेदन पर चास मुफस्सिल थाना कांड संख्या 60/26, दिनांक 12.06.2026, धारा 87(3)/5 BNS-23 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।अनुसंधान के क्रम में 15 जून 2026 को प्राथमिक अभियुक्त देवानंद कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही कांड की पीड़िता को भी बरामद कर लिया गया है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी पु.अ.नि. प्रकाश मंडल, पु.अ.नि. राजीव रंजन और चास मुफस्सिल थाना का सशस्त्र बल शामिल था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।