बड़बिल में अवैध मैंगनीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये का खनिज और वाहन जब्त

बड़बिल में अवैध मैंगनीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये का खनिज और वाहन जब्त

 

 

केन्दुझर-बड़बिल:- बड़बिल थाना क्षेत्र के उत्तमसिंह हाटिंग स्थित एक गोदाम पर पुलिस, वन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये मूल्य का अवैध मैंगनीज खनिज जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान गोदाम में अवैध रूप से भंडारित मैंगनीज पत्थरों के साथ एक लोडर मशीन, एक हाइवा और एक पिकअप वाहन भी जब्त किए गए हैं।सूचना के अनुसार, वन विभाग को पहले से सूचना मिली थी कि कारो आरक्षित वन क्षेत्र से अवैध रूप से मैंगनीज खनिज का उत्खनन कर उसकी चोरी-छिपे ढुलाई और भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस, वन विभाग एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर गोदाम में भारी मात्रा में अवैध मैंगनीज खनिज बरामद किया।हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही इस अवैध कारोबार का मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। संयुक्त टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा अवैध खनन और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध खनन और खनिज तस्करी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी सफलता माना जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों की लूट और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट:-सज्जाद आलम | ब्यूरो प्रमुख, केन्दुझर (ओडिशा) | R9 भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!