बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
सीसीएल अनुदानित स्कूल शिक्षकों ने उठाई लंबित मानदेय की मांग।
,बोकारो :कोयला खदान शिक्षक मोर्चा, सीसीएल अनुदानित विद्यालय के शिक्षकों ने मंगलवार को गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो से उनके आवास पर मुलाकात कर लंबित मानदेय भुगतान का मामला उठाया।शिक्षकों ने बताया कि 2025 अप्रैल से 2026 मार्च तक का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पूर्व विधायक से हस्तक्षेप कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। इस पर डॉ. लंबोदर महतो ने तत्काल सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह तथा जीएम वेलफेयर संजय कुमार ठाकुर से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने दोनों अधिकारियों से शिक्षकों के लंबित भुगतान को जल्द से जल्द जारी करने का आग्रह किया। वार्ता के दौरान जीएम वेलफेयर ने तकनीकी गड़बड़ी के कारण भुगतान में देरी होने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी सीसीएल अनुदानित विद्यालयों के शिक्षकों का लंबित भुगतान इसी सप्ताह के भीतर करा दिया जाएगा। मौके पर कोयला खदान शिक्षक मोर्चा ढोरी के सचिव भीम सिंह, संत अन्ना स्कूल कुरपनिया के अशोक कुमार पांडे तथा स्वामी विवेकानंद स्कूल जारंगडीह के एस. कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि सीसीएल प्रबंधन अपने आश्वासन के अनुरूप शीघ्र भुगतान कर उनकी समस्याओं का समाधान करेगा।