बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
कथारा में चला सघन वाहन जांच अभियान,दो दर्जन से अधिक वाहनों की जांच
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए बोकारो थर्मल थाना पुलिस ने कथारा में देर शाम सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान में दो दर्जन से अधिक दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई।बोकारो जिले के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के कथारा में बुधवार की देर शाम पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर कड़ा रुख अपनाया। बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पूलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव के निर्देश पर कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। तीन सदस्यीय पुलिस टीम ने सड़क पर गुजरने वाले वाहनों को रोककर दस्तावेजों की गहन जांच की।
अभियान का नेतृत्व एसआई मनोज कुमार सिंह ने तीन सदस्य पुलिस टीम के साथ सड़क पर गुजरने वाले वाहनों को रोककर दस्तावेजों की गहन जाँच की जांच के दौरान वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस,पंजीकरण प्रमाणपत्र,बीमा,प्रदूषण प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी कागजात खंगाले गए। पुलिस टीम ने वाहन चालकों से न सिर्फ कागजात बल्कि हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को लेकर भी पूछताछ की।एसआई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सभी वाहनों के दस्तावेज सही पाए गए और किसी भी वाहन चालक पर कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाया जाएगा।पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और गाड़ी चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन करने से न सिर्फ चालान से बचा जा सकता है, बल्कि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को भी काफी हद तक रोका जा सकता है।