संसदीय क्षेत्रों में होगी मोर्चाबंदी, चिह्नित किए जाएंगे कमजोर बूथ, भाजपा बैठक में हुआ मंथन

Riport By-मनोज डोगरा,चिंतपूर्णी

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा मोर्चाबंदी करेगी। चारों लोकसभा क्षेत्रों में कमजोर बूथों को चिह्नित किया जाएगा। इन बूथों पर सांसद प्रवास करेंगे। इसके अलावा भाजपा की टोली भी पहुंचेगी। ऊना में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने लंबी चर्चा कर रणनीति बनाई। जिला मुख्यालय ऊना स्थित भाजपा कार्यालय में शाम 5:45 बजे शुरू हुई बैठक में भाजपा प्रदेश शीर्ष नेतृत्व ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। करीब चार घंटे चली बैठक में कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति भी बनी। लोकसभा चुनाव में मजबूती के लिए अभी से जुटने पर मंथन हुआ। कमजोर बूथों पर अधिक फोकस करने के बारे में चर्चा हुई। कांग्रेस को घेरने और बूथ मजबूत करने के लिए आने वाले दो दिन भी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा मंथन करेगी। मंडी संसदीय क्षेत्र में राज्य सभा सदस्य इंदु गोस्वामी प्रवास करेंगी और संगठन मजबूती पर काम करेंगी। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री राजीव सैजल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, संगठन महामंत्री पवन राणा उपस्थित रहे। समीक्षा चल रही, आने वाले समय में और निष्कासन संभव : कश्यप भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि अनुशासनहीनता पर भाजपा ने चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है। अभी प्रत्येक स्तर पर समीक्षा चल रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!