विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य में हुआ स्पोर्ट्स वीक कार्यक्रम…

लोकेशन– सिवनी
स्थान — सिवनी
रिपोर्ट — सोहेब अंसारी R9. भारत जिला ब्यूरो सिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य में हुआ स्पोर्ट्स वीक कार्यक्रम
– अनेक कार्यक्रमों में हुए शामिल
सिवनी , सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी के मुख्य आतिथ्य में स्पोर्ट्स वीक कार्यक्रम किया गया। नगर की शैक्षणिक संस्था मार्डन हायर सेकेण्डरी स्कूल द्वारा परिसर मे आयोजित स्पोर्ट्स वीक कार्यक्रम विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के एनसीसी कैडेट्स द्वारा आगवानी की गयी। तत्पश्चात श्री राय द्वारा मंच पर पहुंचकर विद्या की देवी मां सरस्वती जी के छायाचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जविलत व माल्यार्पण कर कार्यक्रम आरंभ कराया गया। मंचीय कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्कूल की प्राचार्या श्रीमती वंदना तिवारी जी एवं श्री जनक तिवारी जी द्वारा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात श्री राय के करकमलों से खेलकूद गतिविधियों में शामिल छात्र- छात्राओं को पुरुस्कारों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सर्वश्री संतोष चौबे जी संतोष अगवाल जी, मनीष मोनू मिश्रा जी, निमेष नंदवार जी, अविनाश अवधिया जी, निशा शर्मा जी, नम्रता चौबे जी, स्तुति श्रीवास्तव जी, नेहा ठाकुर जी, किरण गौतम जी, पेंडेंट्स सीबू सेंगर जी, अफरोज खान जी, सहित अभिभावक गण एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र- छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके साथ ही विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी छिंदवाड़ा चौक में नव निर्मित श्री गणेश मंदिर मे भगवान श्री गणेश जी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं कलाशारोहण में शामिल हुए। तथा निरंजनी पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी रुखड में प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा जी की अध्यक्षता में आयोजित प्रबंध समिति की बैठक सहित कलेक्टर सभाकक्ष एवं जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठकों में शामिल हुए।
सोहेब अंसारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!