अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस सरकार के हाथ खड़े, जनता मांग रही जवाब

Riport By-मनोज डोगरा चिंतपूर्णी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने मंत्रिमंडल बनाने से पहले वित्तीय बोझ डालने के लिए सीपीएस बनाए गए। खर्च बढ़ाने का काम किया। अब कह रहे हैं कि उनके पास पैसा नहीं है। सरकार पहले ही दिन हाथ खड़े कर रही है। जनता जवाब मांग रही है। ऊना पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस ने यूपीए सरकार के कार्यकाल में कभी 10 साल मिलाकर रेलवे परियोजनाओं के लिए भी हजार करोड़ नहीं दिया होगा। यहां भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार ने एक ही वर्ष में 1,900 करोड़ रुपये का बजट दिया। जिस भानुपली बिलासपुर रेललाइन को कांग्रेस ने हमेशा अनदेखा किया उसका कार्य आज प्रगति पर है। इसके लिए 40 किलोमीटर तक भूमि अधिग्रहण कर लिया गया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला सहित मंडल स्तर पर बैठकें करता है। ऊना में भी इस कड़ी में कार्यसमिति की बैठक हुई है। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने चुनाव से पूर्व बड़े-बड़े वादे किए। लोगों को भ्रमित किया। कैबिनेट बनाने में विलंब किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!