अनुराग मुद्गल बीजेएसएस पत्रकार संघ के निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित

g
c
धौलपुर की प्रमुख खबर–भारतीय पत्रकार सेवा संस्थान बीजेएसएस शाखा धौलपुर के दो वर्षीय चुनाव जिला कार्यालय पर आयोजित हुए/जहां सर्वसम्मति से एक बार फिर वरिष्ठ पत्रकार अनुराग मुद्गल को जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है/ बीजेएसएस के प्रदेश महासचिव गोपेश पचौरी की अध्यक्षता में आयोजित चुनाव बैठक में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सूंतैल ने जिला अध्यक्ष पद के लिए अनुराग मुद्गल का प्रस्ताव दिया जिसका पूरे सदन ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया/ इसके अलावा और किसी ने कोई नामांकन नहीं किया/ इस प्रकार निर्वाचन अधिकारी पत्रकार दुर्गा शरण दुबे ने जिला अध्यक्ष पद पर अनुराग मुद्गल को निर्वाचित घोषित किया/ इसके उपरांत उपस्थित पत्रकार बंधुओ ने फूल मालाओं से अनुराग मुद्गल का जोरदार स्वागत किया तथा जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी/ बैठक में बीजेएसएस के कानूनी सलाहकार एडवोकेट प्रशांत हुंडावाल, भानु शर्मा हरवीर शर्मा मलिक इमरान खान शकील खान आकाश पचौरी रामसेवक राठौर फरमान अली सुनील जगरिया उपेंद्र दीक्षित रमाकांत शर्मा अजय बिलोनिया सत्येंद्र बघेल रामसेवक राठौर सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे/ साथ ही ब्लॉक बाड़ी सरमथुरा राजाखेड़ा एवं बसेड़ी द्वारा दूरभाष पर जिला अध्यक्ष पद के लिए अनुराग मुदगल के नाम का समर्थन किया/ अंत में मुद्गल को बधाई देते हुए पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव को गोपेश पचौरी ने नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अनुराग मुद्गल को 7 दिन के अंदर अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित करने का निर्देश दिया है। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर