पिनाहट से राजाखेड़ा आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

पिनाहट से राजाखेड़ा आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

राजाखेड़ा। राजाखेड़ा पिनाहट बाई पास पर कोल्ड स्टोरेज के पास एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार बाइक सवार अर्जुन सिकरवार पुत्र रामनरेश सिकरवार उम्र करीब 19 वर्ष निवासी सिहौली थाना देवगढ़ जिला मुरैना जो कि मंगलवार दोपहर पिनाहट से राजाखेड़ा की ओर आ रहा था तभी राजाखेड़ा के नज़दीक कोल्ड स्टोरेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने भयंकर टक्कर मार दी और उसमें वह गंभीर घायल हो गया जिसके बाद गंभीर अवस्था में राजाखेड़ा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, घटना की सूचना राजाखेड़ा थाना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद राघवेंद्र सिंह प्रयास स्वास्थ्य केंद्र राजाखेड़ा की मोर्चरी में रखवा दिया गया जहां अभी पोस्टमार्टम की प्रकिया जारी थी।पूरे घटनाक्रम के बाद मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि बाइक सवार अगर हेलमेट पहना हुआ होता तो शायद जान बच सकती थी, पुलिस भी लगातार हेलमेट पहने के लिये अभियान चला रही है लेकिन आमजन हेलमेट नहीं पहन रहा और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!