नगर पंचायत भोकरहेडी में सफाई कर्मचारियों का समझौता हुआ, भूख हड़ताल समाप्त।

मुज़फ्फरनगर/भोकरहेडी। नगर पंचायत में 5 ठेका सफाई कर्मचारियो को हटाने के विरोध में चल रही भूख हड़ताल समझौते के बाद समाप्त हो गई। उप जिलाधिकारी जानसठ ने आमरण अनशन कर रहे सफाई कर्मचारियों को जूस पिलाकरहड़ताल समाप्ति की घोषणा की।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष श्री चमनलाल ढीगान और महामंत्री मनोज सौदाई एडवोकेट ने बताया कि नगर पंचायत भोकरहेडी में ठेका सफाई कर्मचारियो अमित, साहिल, रवि, दीपाली, कृष्णा को बिना नोटिस दिए हटा दिया गया था। जिसके विरोध स्वरूप 9 नवम्बर को नगर पंचायत प्रशासन को धरना प्रदर्शन का नोटिस देते हुए 20 नवंबर से भीष्म सिंह और अमित कुमार द्वारा नगर पंचायत प्रांगण में भूख हड़ताल कर दी गई थी। आज भूख हड़ताल के चौथे दिन उप जिलाधिकारी जानसठ और भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा, सभासद दीपक कुमार, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार के हस्तछेप और सफाई कर्मचारी नेताओं से वार्ता के बाद नगर पंचायत में चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया। उप जिलाधिकारी जानसठ ने भूख हड़ताल कर रहे भीष्म सिंह और अमित कुमार को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। समझोते में बनी सहमति के अनुसार चार सफाई कर्मचारियों को कल से काम पर लेने और एक सफाई कर्मचारी को 1 दिसंबर से लेने पर सहमति बन गई। समझौता वार्ता में चमनलाल ढींगान, मनोज सौदाई एडवोकेट, सोनू कुमार एडवोकेट, मिलन बिडला, मास्टर संजीव गहलौत, तरूण सुधा एडवोकेट, संजय कुमार वाल्मीकि, शिव कुमार, ओम वीर आदि मौजूद रहे।

R9 भारत तहसील खतौली रिपोर्टर कोमल रानी मुजफ्फरनगर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!