वैट कम नही करने के झारखण्ड सरकार के विरोध में भाजपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

ANCHOR : पेट्रोल एवं डीजल में झारखंड सरकार द्वारा वेट कम नहीं करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने जिले के सभी मंडलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हैं जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की आम लोगों की परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार ने पेट्रोल एवं डीजल में ₹5 से ₹10 की कमी की एवं भाजपा शासित राज्यों ने भी वेट कम कर जनता को राहत देने का काम किया पर झारखंड सरकार ने आम लोगों की परवाह न करते हुए अभी तक वाइट कम नहीं किया है भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि झारखंड में भी डीजल पेट्रोल पर वैट में कमी की जाए ताकि लोगों को राहत मिले। सिमडेगा पेट्रोल पंप में नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद वीरू मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ मिश्रा एवं सेवा मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन साय के संयुक्त नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जहां आम लोगों की भी भागीदारी रही है मौके पर महामंत्री दीपक पुरी कोषाध्यक्ष अनुप प्रसाद राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र श्रीवास्तव गजानंद बेसरा कुंडेश्वर ,राम नवीन सिंह कृष्णा राय कोटवार महेश साहू सावित्री देवी पिंकी प्रसाद फुल सुंदरी देवी रागिनी राज सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!