अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी तमंचा, कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

 ब्रेकिंग न्यूज़ फतेहपुर

जिले में रविवार शाम को मुखबिर की सूचना पर एक जिला बदर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी तमंचा, कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

खखरेरू थाना पुलिस आज शाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने खखरेरु-कोट मार्ग पर स्थित दरियापुर तिराहे के समीप से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान खखरेरु थाना के रहमतपुर गांव निवासी गुलाम नबी के रूप में हुई है। पकड़े गए युवक के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी को जिला मजिस्ट्रेट ने जिला बदर अपराधी घोषित कर उसके विरुद्ध नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद वह जिले में निवास कर रहा था। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट व गुंडा निवारण अधिनियम में कार्रवाई की गई है।

मेराज अहमद फतेहपुर

                                                                

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!