जिला कांग्रेस सेवादल रायपुर ग्रामीण के अंतर्गत ब्लॉक खरोरा का विस्तारित एवं समीक्षा बैठक

 R9 भारत निखिल वाधवा संवादता तिल्दा नेवरा

आज दिनांक 17 अक्टूबर 2021 को

                                                               

जिला कांग्रेस सेवादल रायपुर ग्रामीण के अंतर्गत ब्लॉक खरोरा का विस्तारित एवं समीक्षा बैठक ब्लॉक मुख्यालय खरोरा में रखा गया था कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ किया गया 

बैठक के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष माननीय श्री अरुण ताम्रकार जी  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष श्री सौरभ मिश्रा जी , छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के महासचिव एवं रायपुर संभाग प्रभारी श्री राजेश प्रसाद गुप्ता जी प्रदेश महासचिव कांग्रेस सेवादल प्रशासन  श्री मनोज वर्मा जी का सूत के माला से वरिष्ठ सेवा दल कार्यकर्ता  श्यामलाल बघेल जी ने स्वागत किया तत्पश्चात   जिलाध्यक्ष मनहरण लाल वर्मा जिला कांग्रेस सेवा दल   रायपुर ग्रामीण   ने रायपुर जिला के अंतर्गत  सभी ब्लॉकों का संगठन निर्माण एवं जिला के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी बैठक में दिया ब्लाक कार्यकारिणी गठन के पश्चात अब सभी ग्रामों में एवं नगर पंचायतों में ग्राम अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सेवादल  का गठन कर  ग्राम अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के द्वारा बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी रखा

इसके पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  खरोरा के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीड की हड्डी है सेवा दल के मजबूत होने से कांग्रेस पार्टी   को मजबूती मिलेगा 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश महासचिव प्रशासन मनोज वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवादल संगठन लगातार जन सेवा के कार्य में लगे हुए हैं 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के महासचिव एवं रायपुर संभाग प्रभारी  श्री राजेश प्रसाद गुप्ता जी ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल को कांग्रेस पार्टी में अनुशासन के लिए ही जाना जाता है सेवादल के कमजोर होने से कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी भी कमजोर हुई है वर्तमान में सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री लालजी भाई देसाई जी एवं राष्ट्रीय महासचिव तथा छत्तीसगढ़ के प्रभारी माननीय श्री प्रताप नारायण मिश्रा जी एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अरुण ताम्रकार जी के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सेवा दल लगातार संगठन निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं तथा प्रत्येक बूथ में सेवादल के कार्यकर्ता तैयार करना ही संगठन का लक्ष्य है

 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अरुण ताम्रकार जी ने कहां है कि जिस प्रकार पहले जमीदार जिसके 100 एकड़ के खेत रहते थे और उसके बच्चे यदि नालायक  हो गए तो वे अपने पैतृक जमीन को संपत्ति को बेचकर अपने घर को चलाते थे उसी प्रकार आज केंद्र की बीजेपी सरकार देश के सार्वजनिक उपक्रम संपत्ति को बेच कर सरकार चला रहे हैं और एक दिन देश के भी वही स्थिति हो जाएगा जो जमीदार के नालायक बच्चे होने के कारण उसके घर की स्थिति हो जाता है उसी तरह यह लोग देश के भी स्थिति कर देंगे इसलिए अब आम जनता व हम सब मिलकर इस जन विरोधी केंद्र की बीजेपी सरकार को हटाकर देश की स्वतंत्रता में योगदान देने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार को लाने के लिए बूथ स्तर में जाकर कार्य करने के लिए बात कहीं

उद्बोधन के पश्चात वरिष्ठ सेवा दल कार्यकर्ता श्यामलाल बघेल जी को कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल खरोरा की नई जिम्मेदारी दिया गया एवं अभिषेक नायक को कार्यकारी जिलाध्यक्ष यंग ब्रिगेड रायपुर ग्रामीण एवं कमल बांधे को कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष यंग ब्रिगेड खरोरा के लिए नई जिम्मेदारी देने के लिए नाम प्रस्तावित किया गया

आज के बैठक में जिलाध्यक्ष  महिला सरोज शर्मा कांग्रेस सेवा दल रायपुर ग्रामीण जिला सचिव उषा वर्मा धरसीवा ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल कलानाथ गायकवाड खरोरा ब्लॉक अध्यक्ष  धनेश वर्मा  हेम सिंह हरिशंकर पाटिल जीआर बघेल नरोत्तम यादव वीरेंद्र नायक तारकेश्वर वर्मा सुखालू राम वर्मा कलीराम निर्मलकर कमलेश्वर ठाकुर महेंद्र वर्मा कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर सेवादल मुकेश सिंह ठाकुर संतोष कुमार कुर्रे  यूथ कांग्रेस नेता खूबी डेहरिया डागेश जोशी और बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!