मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा रू. 16099.89 लाख लागत की 76 परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया गया

 बहराइच 17 अक्टूबर। खराब मौसम के कारण चौपाल सागर के निकट प्रस्तावित विशाल जनसभा, लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के स्थगित हो जाने फलस्वरूप मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा रू. 16099.89 लाख लागत की 76 परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया गया तथा जनपद में घाघरा नदी पर चहलारी घाट स्थित दीर्घ सेतु जिसकी लम्बाई 3233.695 मी. है का नामकरण भी किया। अब यह दीर्घ सेतु चहलारी नरेश राजा बलभ्रद सिंह सेतु के नाम से जाना जायेगा।

                                     

मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा उ.प्र. सहकारी विधायन एवं शीतगृह संघ लि. (पैक्सफेड) रू. 294.08 लाख लागत की 35, यू.पी. सिडको की रू. 120.00 लाख लागत की 01 परियोजना, पंचायत राज विभाग द्वारा रू. 303.87 लाख की लागत से 07 ब्लाकों में निर्मित 20 पंचायत भवनों, रू. 217.62 लाख की लागत से 07 ब्लाकों में निर्मित 20 सामुदायिक शौचालयों, सरयू नहर ड्रेनेज खण्ड प्रथम बहराइच की रू. 3211.82 लाख लागत की 03 परियोजनाओं, उ.प्र. प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि. निर्माण इकाई-22 की रू. 368.81 लाख लागत की 05 परियोजनाओं, यू.पी.आर.एन.एस.एस. की रू. 1418.13 लाख लागत की 06 परियोजनाओं, उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद, नि.ख. अयोध्या-3 गोण्डा की रू. 616.49 लाख लागत की 01 परियोजना, यू.पी.सी.एल.डी.एफ. की रू. 444.71 लाख लागत की 01 परियोजना, उ.प्र. पॉवर ट्रान्समिशन कारपोरेशन लि. रू. 6933.00 लाख लागत की 01 परियोजना तथा लोक निर्माण विभाग की रू. 2171.36 लाख लागत की 09 परियोजनाओं कुल रू. 16099.89 लाख लागत की 76 परियोजनाओं/कार्यों का लोकार्पण किया गया।

                                                               

Bahraich se ajit kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!