बहराइच 11 अक्टूबर। कोविड-19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के

 बहराइच 11 अक्टूबर। कोविड-19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन्स का पालन कराते हुए श्री मॉ दुर्गा पूजा (नवरात्रि), दशहरा पर्व, प्रतिमा विसर्जन सहित अन्य आसन्न त्यौहारों तथा किसानों द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से आयुक्त देवीपाटन मण्डल एस.वी.एस. रंगाराव ने डीआईजी. डॉ. राकेश कुमार सिंह के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि जनपद में थाना स्तर पर शान्ति समिति के सदस्यों एवं दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों तथा जनपद स्तर पर जिला स्तरीय शान्ति समिति के सदस्यों, श्री मॉ दुर्गा पूजा महासमिति व श्री राम लीला महोत्सव के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ली गयी है। संवेदनशील थानों पर डीएम व एसपी द्वारा स्वयं शान्ति समिति की बैठक की गयी है।

डीएम व एसपी ने बताया कि अराजक तत्वों को चिन्हित करके उन्हें पाबन्द करने की कार्यवाही की गयी है। इसके अलावा आसन्न त्यौहारों एंव कार्यक्रमों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टिगत ज़ोन/सेक्टरवार पुलिस एवं मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगायी गयी है। डीएम व एसपी ने यह भी बताया कि 12 अक्टूबर को किसान संगठनों द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिले के समस्त सीमा क्षेत्रों तथा मुख्य स्थानों/बैरियर पर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी गयी है। 

Bahraich se ajit kumar

                                                                

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!