कोरोनकाल से बंद तांतपुर से धौलपुर रेलगाड़ी का विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया संचालन

373

जगनेर। खेरागढ़ विधायक महेश गोयल ने गुरुवार को तांतपुर से धौलपुर की ओर जाने वाली पैसेंजर रेल का हरी झंडी दिखाकर पुनः संचालन किया। कोरोनाकाल के भयावह समय से रेलवे प्रशासन ने तांतपुर से धौलपुर की ओर जाने वाली पैसेंजर रेल का संचालन बंद कर रखा था। जिसके पुनः संचालन के लिए विधायक महेश गोयल लम्बे समय से अथक प्रयास कर रहे थे। विधायक के प्रयास का क्षेत्रीय जनता ने महेश गोयल जिंदाबाद के नारे लगाकर धन्यवाद किया।

कोरोनाकाल से उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने तांतपुर से धौलपुर की ओर जाने वाली पैसेंजर रेल का संचालन बंद कर रखा था। जिससे इस रेल से दैनिक यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को लम्बे समय से असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रीय जनता को हो रही असुविधा को देखते हुए और रेल के पुनः सुचारू संचालन के लिए विगत दिनों पूर्व खेरागढ़ विधायक महेश गोयल ने उत्तर मध्य रेलवे रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप से भी मुलाकात की थी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे प्रशासन ने विधायक और जनता की असुविधा को देखते हुए पैसेंजर रेल का पुनः संचालन का आदेश जारी किया। जिस पर गुरुवार को खेरागढ़ विधायक महेश गोयल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पैसेंजर रेल को हरी झंडी दिखाकर पुनः संचालित किया। विधायक के सराहनीय प्रयास पर क्षेत्रीय जनता और रेल यात्रियों ने जोशखरोश के साथ धन्यवाद किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान रमेश चंद शर्मा, राजकुमार परमार, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश उपाध्याय, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र गुर्जर, जगनेर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित पाराशर, उपाध्यक्ष सौरभ मुदगल आदि कार्यकर्ता सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट संदीप उपाध्याय

R9bharat