महिला मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

महिला मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

छत्तीसगढ़ में खुले आम महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के विरोध में पुतला दहन

खैरागढ़ : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मंगलवार को राजीव चौक पुराना बस स्टैंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका। मोर्चा ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार को पुतला दहन किया भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदधिकारि , मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्य रहे।

पुतला दहन ने दौरान मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस के राज में पिछले सवा चार साल में छत्तीसगढ़ पूरे देश में अपराध की वजह से शर्मसार हो रहा है। महिलाओं के मन में ऐसा डर बना दिया है कि उन्हें घर से निकलने में भी भय लगता है।

17 फरवरी को भिलाई में एक मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई। 18 फरवरी को आरंग थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म की नाकाम कोशिश के बाद हत्या कर दी गई। 19 फरवरी को राजधानी रायपुर में गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग के घर घुसकर उसके ऊपर चापड़ से हमला कर उसे घायल करने के बाद बाल पकड़कर सड़क पर घुमाया गया। नाबालिग की हालत गंभीर है। यह प्रकरण इसलिए भी चिंताजनक है की यह सारा घटनाक्रम थाने से चंद कदम दूर ही चल रहा था और पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पुतला दहन में जिलाध्यक्ष घम्मन साहू , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलिमा गोश्वामी , जिला महामंत्री रामाधार रजक , जिला मंत्री शशांक ताम्रकार , मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन , आलोक श्रीवास , चंदू वर्मा ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आयश सिंह ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी विनय चोपड़ा खैरागढ़ मंडल सोशल मीडिया प्रभारी अंकित अग्रवाल शहर मीडिया प्रभारी अभिषेक सत्यभामा सिंह और नवनियुक्त मंडल पदधिकारी सहित समस्त महिला और युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!