1लाख 47 हजार 6 सौ की नगदी सहित पांच जुआरी गिरफ्तार
भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में एएसपी रामकल्याण मीना व सीओ उच्चैन अनिल डोरिया के सुपरवीजन में थाना गहनौली मोड पुलिस व डीएसटी टीम द्वारा जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुये खानुआ नदी के जंगल के पास से 5 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1,47,600 रूपये नगद जब्त किये गये है। गिरफ्तार जुआरियों के नाम बालकिशन पुत्र नाथूराम जाटव उम्र 39 साल निवासी जऊपुरा नगला थाना सिकन्दरा जिला आगरा यू०पी०, सत्यवीर पुत्र रामसिंह जाटव उम्र 26 साल निवासी अरतौली थाना सिकन्दरा जिला आगरा यू०पी०, राकेश पुत्र रसालसिंह ठाकुर उम्र 57 साल निवासी सौन थाना खैरागढ जिला आगरा यू०पी०, देवेन्द्र पुत्र बैजनाथ ब्राह्मण उम्र 28 साल निवासी डूंगरवाला थाना खैरागढ़ जिला आगरा यू०पी० व सुशील पुत्र राजेन्द्र ठाकुर उम्र 28 साल निवासी पाय सितौली थाना खेरागढ़ जिला आगरा यू०पी० बताए गए है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट