वित्त वर्ष समाप्ति में केवल तीन दिन शेष, लक्ष्य प्राप्ति तक नहीं पहुंचा रेवेन्यू कलेक्शन तो यूडीएच सचिव ने स्थानीय निकायों को लगाई लताड़

भरतपुर से बड़ी खबर

वित्त वर्ष समाप्ति में केवल तीन दिन शेष, लक्ष्य प्राप्ति तक नहीं पहुंचा रेवेन्यू कलेक्शन तो यूडीएच सचिव ने स्थानीय निकायों को लगाई लताड़

अब टैक्स वसूली के लिए सख्ती बरतते हुए निगम कार्मिकों के किए गए अवकाश रद्द

इसी के चलते निरंजन लाल टकसालिया के श्रीराम फार्म हाउस को नगर परिषद आयुक्त मनोज मीना द्वारा किया गया सील

भरतपुर निगम टॉप के 42 बकाएदारों से करेगा वसूली ,साथ ही स्वेच्छा से टैक्स जमा कराने के लिए अवकाश में भी राजस्व शाखा रहेगी खुली

भरतपुर। लक्ष्य के अनुसार कलेक्शन ना होने के कारण अब नगर निगम भरतपुर शुक्रवार से तीन दिनों तक सरकारी अवकाश के दौरान भी टैक्स वसूली का काम करेगा। दरअसल नगर निगम पर राजस्व वसूली पूरी करने का स्थानीय निकाय निदेशालय का काफी दबाव है। समीक्षा के लिए यूडीएच सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की। जिसमें टैक्स कलेक्शन कम होने पर प्रदेश के स्थानीय निकायों को फटकार भी लगाई। ऐसे में निगम ने अब टैक्स वसूली के लिए सख्ती भी बढ़ा दी है।

उल्लेखनीय है कि लक्ष्य 5 करोड़ 15 लाख रुपए का था, लेकिन वसूली 4 करोड़ 10 लाख रुपए हुई। स्थानीय निकायों को यूडी टैक्स, मैरिज गार्डन रजिस्ट्रेशन, फायर एनओसी इत्यादि से राजस्व मिलता है। वित्त वर्ष खत्म होने में केवल तीन दिन बचे हैं। जबकि भरतपुर में पिछले साल जितनी भी यूडी टैक्स की वसूली नहीं हो सकी।

डीएलबी जयपुर के अधिकारियों के अनुसार वीसी के दौरान यूडीएच सचिव टी रविकांत ने प्रत्येक निकाय से उसकी चार दिन की कार्ययोजना पूछी। जिस पर उन्हें बताया गया कि भरतपुर निगम ने टॉप के 42 बकाएदारों से वसूली करेगा। साथ ही स्वेच्छा से टैक्स जमा कराने वालों के लिए राजस्व शाखा को खुला रखा जाएगा। आयुक्त रिछपाल सिंह बुरड़क ने गुरुवार सुबह संबंधित कार्मिकों की बैठक ली। जिसमें हर हाल में बकाए की वसूली के निर्देश दिए।

साथ ही मैरिज होम रजिस्ट्रेशन, फायर एनओसी के सभी आवेदनों का शुल्क तीन दिन में जमा करने को कहा। टैक्स जमा करने और वसूली करने के लिए आठ कार्मिकों, इंजीनियरों और कलेक्शन फर्म को लिखित आदेश जारी किए हैं।

3 दिन में 42 प्रतिष्ठानों से की जाएगी वसूली

नगर निगम ने तीन दिन में वसूली के लिए बकाएदार 42 प्रतिष्ठानों की सूची तैयार की है। इन्हें कई बार नोटिस भी भेजे जा चुके हैं। इन सभी पर कुल 2.88 करोड़ रुपए बाकी हैं। इनमें बड़े पेट्रोल पंप, गैस ऐजेंसी, मार्बल विक्रेता और निजी स्कूल भी शामिल हैं।

पिछले साल यूडी टैक्स से 4.64 करोड़ रुपए की आय हुई थी। निगम का अग्रवाल ट्रांसपोर्ट कमिशन एजेंसी पर 26.89 लाख, आरडीबी मल्टीप्लेक्स 22.70 लाख, हेतराम गैस गोदाम 18.28 लाख, सीजीआई वर्ल्ड स्कूल पर 12.50 लाख, व राजा फिलिंग स्टेशन पर 11.77 लाख बकाया है। जिसकी रिकवरी आगामी तीन दिवस में की जानी है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!