नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति भरथना में हुआ जमकर बवाल

भरथना से सूरज कुमार की रिपोर्ट

नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में बृहस्पतिवार को कम मूल्य पर धान खरीद से आक्रोशित किसानों द्वारा मंडी मुख्य गेट पर ताला डालकर एकत्र होकर धान की फसल का उचित मूल्य दिए जाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।लगभग डेढ़ घंटे के हंगामे के बाद धान के भाव पर रजामंदी होने पर गेट का ताला खोला गया।

 

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला सचिव प्रमोद यादव,ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन यादव ने बताया कि किसानो के धान की खरीद 24-25 सौ प्रति क्विंटल के भाव पर की जा रही है,जबकि एक दिन पहले मंडी में धान का भाव लगभग 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल था।किसानों की धान की फसल को कम से कम 3 हजार प्रति क्विंटल का भाव मिलना चाहिए। इसके अलावा रामबहादुर,लालू राजपूत,धर्मेंद्र यादव व शिवराम सिंह आदि कई किसानों द्वारा धान खरीद का मूल्य कम होने पर नाराजगी जताई गई।

 

खरीद भाव को लेकर हंगामा होने पर मौके पर पहुचे आढ़ती संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव आदि पदाधिकारियो ने नाराज किसानों से वार्ता की गई और लगभग एक घंटे की वार्ता के बाद दोनों पक्षो में 29 सौ प्रति क्विंटल के भाव पर रजामंदी होने पर मुख्य गेट का ताला खोल दिया गया।

आढ़ती संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि  धान की वैराइटी के हिसाब से धान खरीद का भाव तय किया जाता है,हल्का धान व्यापारी ऊंचे भाव पर नही लेते है।

इस दौरान मंडी परिसर के मुख्य गेट पर ताला बंद होने से अंदर व बाहर की ओर धान लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर आदि वाहन की कतारें लग गई।जिससे लगभग डेढ़ घंटे तक आवागमन प्रभावित बना रहा। सूचना पर कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज मलोक चंद्र ने पुलिसकर्मियों मौके पर पहुँचकर आवागमन सुचारू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!