वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ अमन गिरी के चुनाव प्रचार में जुटे भाजयुमो नेता सोनू

लखीमपुर खीरी

 

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ अमन गिरी के चुनाव प्रचार में जुटे भाजयुमो नेता सोनू

 बुधवार को गोला से भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी के मैलानी चुनाव कार्यालय और गोला पहुंचकर मांगे वोट

 

खुटार। लखीमपुर खीरी के गोला गोकरण नाथ विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी के समर्थन में बुधवार को मैलानी कार्यालय पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ शाहजहांपुर के भाजयुमो जिला महामंत्री विजय शंकर अवस्थी सोनू, भाजपा जिला मंत्री ब्लाक प्रमुख खुटार नमित दीक्षित तमाम कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मैलानी पहुंचे और उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी के समर्थन में वोट की अपील की। इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ भाजयुमो नेता विजय शंकर अवस्थी, जिला मंत्री नमित दीक्षित गोला पहुंच कर वोट की अपील की। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ पलिया विधायक रोमी साहनी, धौराहरा विधायक विनोद अवस्थी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

R9 भारत रामू सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!