समाज सेवियों राजनैतिज्ञ पत्रकार वकील ने पूरी लगन के साथ सफाई अभियान चलाया गया…

रिपोर्ट- शिवविलाश शर्मा R9 भारत जिला संवाददाता बाँदा

बिग ब्रेकिंग
बांदा२६फरवरी।
शंकर सरोवर/नबाब टैंक की १३वीं बार बुन्देली प्रकृति पर्यटन लोकभारती के तत्वावधान में समाज सेवियों राजनैतिज्ञ पत्रकार वकील ने पूरी लगन के साथ सफाई अभियान चलाया गया पिछले तीन सप्ताह से कुछ लोग अनजाने में अथवा जान बूझ कर सफाई के बाद गन्दा कर रहे हैं! आज आस पास के लोगों से सफाई के बाद सम्पर्क कर हो रही सफाई की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग साफ सरोवर को गन्दा कर रहे हैं तो एक व्यक्ति ने बताया कि सरोवर में हर तीन चार दिन बाद सरोवर में अवैध तरीके से मछली पकड़ने कई लोग आते हैं जो रात्रि ९बजे से रात्रि १-२ बजे तक मछली पकड़ने का काम करते हैं और इनके साथ भी १०_१२लोग रहते जो खाते पीते हैं तथा बोतल पन्नी और अन्य तमाम गुटखा की पन्नियां डाल कर गन्दा कर देते, जब की आप लोग सरोवर को हर बार पूरी तरह साफ सफाई बड़ी मेहनत से करते हैं उसने यह भी बताया कि १५०से२००किलो मछली का शिकार होता है और यही वे लोग थर्माकोल के डिब्बों में पैक करते हैं! किसी ने उन्हें रोका टोका तो उसके साथ मारपीट करते हैं इसलिए अब कोई नहीं बोलता वे मछली का अवैध शिकार करते हुए सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचा रहे हैं!
इनके खिलाफ जानकारी विभाग तथा कार्यवाही के लिए बात की जायेगी!
आज जिन लोगों ने सफाई अभियान में भाग लिया जिनमे प्रमुख नीरज त्रिपाठी, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, सुनील त्रिपाठी, डां धर्मेन्द्र त्रिपाठी, छोटेलाल राजपूत, निखिल सक्सेना, रोहन सिन्हा, राहुल सेन, रामप्रसाद सोनी, इन्दजीत राजपूत, पंकज कुमार, कल्लू राजपूत, श्री गणेश भवन के व्यायाम शिक्षक एडवोकेट सहित कुल २३लोग थे!
आज लगभग २०_२५समाज सेवी स्व०नानाजी देशमुख जी के कार्यक्रम में शामिल होने चित्रकूट चले गए हैं फलस्वरूप संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही!
संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू एडवोकेट ने सभी का आभार जताया तथा अगला सफाई अभियान दिनांक ५मार्च को सुबह ८.३० बजे से १०.३०बजे तक १४वीं बार होगा आप सभी सादर आमंत्रित हैं!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!