R9 भारत से राजेश कुमार महलका की ब्यूरो रिपोर्ट लातेहार से………
===============
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्य तिथि के अवसर पर सदर अस्पताल, लातेहार से स्पर्श कुष्ठ जागरूक अभियान की हुई शुरुआत..…..
30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा कुष्ठ जागरूकता अभियान आज दिनांक 30.01. 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर सदर अस्पताल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर अवधेश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर मलयापन कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि कुष्ठ उन्मूलन के लिए दिनांक 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण एवं इलाज के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम में कुष्ठ रोग के लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए कहा यदि किसी व्यक्ति के शरीर में कुष्ठ रोग के लक्षण हो तो वह उसे छुपाए नहीं बल्कि नजदीकी अस्पताल में जाकर जांच करवाए लाइलाज बीमारी नहीं है। इसका इलाज कराया जाए तो यह पूर्ण रूप से ठीक हो जाता है।
उन्होंने कहा कि जागरूकता से कुष्ठ समाप्त होगा जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉक्टर शोभना टोपनो ने कुष्ठ रोगी अभियान के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शरीर में दाग और उस दाग में सूनापन होना कुष्ठ रोग का लक्षण है शरीर में ऐसे लक्षण होने पर अभिलंब डॉक्टर से जांच करवाए और दवा खाने से कुष्ठ रोग पूरी तरह से ठीक हो जाता है ।मौके पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉक्टर शोभना टोपनो डॉक्टर, राजेश समेत ,स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा एवं कर्मी उपस्थित थे।
लातेहार….