केसरिया प्रखंड परिक्षेत्र के सभी सरकारी और निजी प्राईवेट संस्थानों में 74 वा गणतंत्र दिवस काफी धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख आलीया प्रवीण,अवर निबंधन कार्यालय में अवर निबंधक पदाधिकारी……..नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष रजनीश कुमार पाठक उर्फ रिंकू पाठक, इंस्पेक्टर कार्यालय में आरक्षी निरिक्षक गौरी कुमारी,थाना परिसर में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 मोगीस अहमद,बीआरसी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिंदा महतो,विजधरी पूर्वी सुन्दरापूर पंचायत भवन पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया अजय कुमार यादव,ताजपूर पटखौलीया पंचायत स्थित पंचायत भवन पर मुखिया इ0 भोला पासवान,गोछी कुशहर पंचायत में मुखिया मो0 मोहबूल्लाह,खिजिरपूरा बेनीपुर पंचायत में मुखिया असोक प्रसाद,ढेकहां मध्य विद्यालय में शिक्षक नित्यानंद राय,बथना पंचायत में मुखिया गिता देवी, सहित अन्य जगहों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।इस मौके पर अमजद अली खां उर्फ गुड्डू खां,वशील खां,हातिम खां,रौशन कुमार, मूनटून साह, श्यामबाबू प्रसाद, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। वहीं थानाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था के पूख्ता इंतजाम किए गए थे।