*थाना त्योन्दा पुलिस ने दोहरे हत्या काण्ड के आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया

कार्यालय पुलिस थाना त्योन्दा जिला विदिशा (म.प्र.)

// प्रेस नोट //

*थाना त्योन्दा पुलिस ने दोहरे हत्या काण्ड के आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया

दिनांक 06.04.2023 को थाना क्षेत्र त्यौंदा के दिघोरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर जमीन को लेकर आपसी विवाद हुआ था जिसमें अप. क्र.78/23 धारा 302,323,324,294,147,148,149 भादवि कायम हुआ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मामले की गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय विदिशा श्री दीपक कुमार शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय विदिशा श्री समीर यादव एसडीओपी महोदय गंजबासौदा श्री मनोज कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा मुखबिर मामूर कर आरोपियों की तलाश की गई ।
पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश हेतु संभावित स्थानों पर मुखाबिर की सूचना पर दबिश दी गई दिनांक 15 /04 /2023 तक 7 आरोपियों 1.मलखान पिता दिमान सिंह लोधी उम्र 45 साल 2.दिनेश पिता रणवीर लोधी 20 साल 3.राजपाल पिता रणवीर सिंह लोधी उम्र 22 साल 4.दिमान पिता हरीराम उम्र 80 साल , 5.राजू पिता दिमान उम्र 33साल, 6.दीपेश पिता मलखान सिंह उम्र 25साल,7. रणवीर सिंह पिता दिमान सिंह उम्र 50 साल निवासी गण ग्राम नेगमा पिपरिया को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त फरसा , डंडे जप्त कर माननीय न्यायालय पेश किया l

विशेष भूमिका : – एसएचओ गौरव बाजपेई सउनि रघुपति सिंह यादव, सउनि गन्धर्व सिंह मीणा, आरक्षक 917 विश्वनाथ सिंह गुर्जर की विशेष भूमिका रही।
प्रेषक
मनोज कुमार मिश्रा
एसडीओपी गंजबसोदा जिला विदिशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!