Report By-इस्तीयाक अहमद
बोकारो बेरमो ( झारखंड )बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत पेंक नारायणपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी सुमन कुमार की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक रविवार को संपन्न हुआ | जिसका संचालन टेकलाल चौधरी ने किया | इस बैठक में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया | बैठक को संबोधित करते हुए नुनू चंद महतो ने कहा कि आज तक किसी भी पर्व में लडाई झगड़ा नहीं हुआ है | सभी समुदाय के लोग एक दूसरे के साथ भाईचारा के साथ पर्व को मनाते है | वहीं टेकलाल चौधरी ने कहा कि बकरीद खुशियों व आपसी भाईचारा का पर्व है | आज तक सभी पर्व शांति और खुशहाली से मनाते आये है और मनाते रहेंगे |
थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा आपलोगों की बातें सुनकर मैं बहुत खुश हूँ लेकिन आपसी भाईचारे सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाडने का अगर कोई असामाजिक तत्व प्रयास किया तो पुलिस प्रशासन ऐसे तत्वों के साथ सख्ती से पेश आएगी | इस मौके पर कुतुब अंसारी, बसारत अंसारी, खुरशीद आलम, अयुब अंसारी, नजरुल अंसारी, सहबान अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे |