पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक लुटेरों की हुई गिरफ्तारी।

REPORT BY- मनीष कुमार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक लुटेरों की हुई गिरफ्तारी।

गठित पुलिस टीम को इस अभियान मे मिली सफलता के लिए होंगे पुरस्कृत।
मझौलिया पश्चिम चंपारण से संवाददाता मनीष कुमार कि रिपोर्ट।

बेतिया जिला के बैरिया थानान्तर्गत करीब छः की संख्या में चेहरे पर हेलमेट एवं मास्क लगाये अपराधकर्मियों द्वारा संतघाट स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा – टोला मलाही के कर्मियों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लेकर 08,29,655 / – ( आठ लाख उन्नतीस हजार छः सौ पचपन ) रूपये लूट लिया गया था। अपराधकर्मियों द्वारा बैंक कर्मी के बीच दहशत फैलाने की नियत से फायरिंग भी की गई थी, इस संदर्भ में अधोहस्ताक्षरी को लगभग 11:10 बजे सूचना प्राप्त होते ही अगल – बगल के थानों एवं जिला आसूचना इकाई, बेतिया को तत्क्षण घटना स्थल पर पहुँचने तथा स्वयं घटना स्थल पर पहुँच कर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपराधी के हुलिया एवं अपराध शैली के आधार पर अपराधियों के भागने की दिशा में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, बेतिया के नेतृत्व में गठित टीम को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देकर भेजा गया। तकनीकी एवं मैनुअल आसूचना के आधार पर उक्त टीम द्वारा अपराधियों के भागने की दिशा में पीछा कर नवलपुर बाजार में घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ राजा कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता- अरविन्द कुमार कुशवाहा, साकिन – बाघी, वार्ड नं0-05, थाना- मुफ्फसिल, जिला- समस्तीपुर को पकड़ा गया, साथ ही योजना में संलिप्त मास्टर माइंड अशोक राम (सरपंच – सिसवा बैरागी, नवलपुर), उम्र 35 वर्ष, पिता- रामदत्त राम, साकिन- सेमरी मन, थाना – नवलपुर ओ. पी., जिला – पश्चिम चम्पारण, बेतिया को गिरफ्तार किया गया। अशोक राम एवं नवलपुर बाजार में पकड़ाये राजा कुमार द्वारा उक्त बैंक डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना में शामिल अन्य 05 अपराधियों एवं 02 अज्ञात के बारे में बताया गया। उनके निशानदेही पर घटना में सलिप्त अन्य अपराधकर्मी राहुल कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता – दिनेश सहनी, साकिन – जहानाबाद बसंता, मनीष कुमार, उम्र 25 वर्ष, पिता- सुरेश सहनी, साकिन – बलाहा बसंता, वार्ड नं0-12 एवं  राजकुमार सहनी, उम्र 20 वर्ष, पिता – स्व. द्वारिका सहनी, साकिन- बलाहा बसता, वार्ड नं०-12 तीनो थाना- लालगंज, जिला- वैशाली के बताए जा रहे है, इनको लूट की राशि 02.42,880 / – ( दो लाख बयालीस हजार आठ सौ अस्सी ) रूपया, 05 मोबाईल, 02 मोटरसाईकिल (घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल सहित), 01 पिस्टल (मैगजीन सहित), 03 देशी कट्टा, 7.62 एम. एम. का 06 जिन्दा कारतूस, 315 एम. एम. का 09 जिन्दा कारतूस एवं 04 खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में योगापट्टी (नवलपुर ओ. पी.) थाना काण्ड संख्या -676 / 2022 . दिनांक -07.122022, धारा -399 / 402 / 413 / 414 / 212 भा. द. वि. एवं 25 (1 – बी) ए / 26 / 35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। घटना में संलिप्त शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं शेष राशि की बरामदगी हेतू छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मी अन्तराज्यीय स्तर के हैं तथा बिहार के कई जिलों सहित उत्तर -1 कई अपराध कारित किये है। पकड़े गये अपराधकर्मियों का अपराधिक इतिहास अभियुक्त मनीष कुमार का अपराधिक इतिहास लौरिया थाना कांड संख्या -404 / 2022, दिनांक- 04.11.2022, धारा -399 / 402 भा. द. वि. एवं 25 (1 – बी) ए / 26 / 35 अर्म्स एक्ट, लालगंज (वैशाली जिला) थाना काण्ड संख्या – 267 / 2018, दिनांक 19.07.2018, धारा -392 भा. द. वि. व अभियुक्त राजकुमार का अपराधिक इतिहास लालगंज ( वैशाली (वैशाली जिला) जिला ) धारा -356 / 379 भा. द. वि. लालगंज (वैशाली जिला) धारा -414 / 34 भा. द. वि., लालगंज ( वैशाली जिला ) थाना काण्ड संख्या -267 / 2018, दिनांक 19.07.2018, धारा 392 भा. द. वि. थाना काण्ड संख्या – 415 / 2018, अभियुक्त राजा कुमार का अपराधिक इतिहास मुसरीघरारी (समस्तीपुर जिला) थाना काण्ड संख्या -115 / 2022, दिनांक -05.07.2022, धारा 392 / भा. द. वि. थाना काण्ड संख्या – 417 / 2018, मुफ्फसिल (समस्तीपुर जिला) थाना काण्ड संख्या -494 / 2022 दिनांक -29.10.2022, धारा -395 / 397 भा. द. वि. दर्ज है। वही गठित टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी मुकूल परिमल पाण्डेय, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, बेतिया, पु. अ. नि. राजीव कुमार रजक, प्रभारी, तकनीकी शाखा, बेतिया,  पु. अ. नि. मनीष कुमार शर्मा, तकनीकी शाखा, बेतिया, पु. अ. नि. मनोज प्रसाद, थानाध्यक्ष योगापट्टी थाना, पु. अ. नि. रणधीर कुमार भट्ट, ओ. पी. अध्यक्ष, नवलपुर ओ. पी.  पु. अ. नि. मो. अलाउद्दीन ओ. पी. अध्यक्ष, मनुआपुल ओ. पी., पु. अ. नि. खालीद अख्तर, थानाध्यक्ष, नौतन थाना, पु. अ. नि. प्रणय कुमार, थानाध्यक्ष, बैरिया थाना, सिपाही बब्लू, कमलेश, राजकुमार, अशोक व  तकनीकी शाखा, बेतिया शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!