गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से पहली प्रभात फेरी में भारी संख्या में शामील हुए साध संगत

संवाददाता -रवि छाबडा़ R9 Bharat

 

झुमरी तिलैया:आज दिनांक 14 11 2021 को धन धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश आगमन पर की खुशी को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में चल रहे कार्यक्रमों में आज सुबह गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से पहली प्रभात फेरी निकली जो गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से चलकर गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा पहुंची जहां पर गुरु नानक पुरा के प्रधान सरदार बलबीर सिंह भाटिया ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया सरदार ज्ञानी कुलदीप सिंह जी ने शबद गायन किया और उसके बाद अरदास हुई तथा प्रसाद का वितरण किया गया प्रभात फेरी गुरु नानक पुरा से चलकर गुरुद्वारा कलगीधर साहिब पहुंची जहां पर गुरुद्वारा कलगीधर के उपाध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह ने संगत सबका स्वागत किया वहां पर ज्ञानी निरंजन सिंह ने शब्द गायन किया एवं बलवंत सिंह लांबा की तरफ से प्रसाद का वितरण किया गया प्रभात फेरी वापस गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मैं आई जहां पर ज्ञानी राजा सिंह ने शब्द गायन कर संगत को निहाल किया तथा सरदार गुरुचरण सिंह गुरमीत सिंह बग्गा की तरफ से संगत के लिए लंगर प्रसाद का वितरण किया गया प्रभात फेरी का नेतृत्व श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान अवतार सिंह एवं सचिव यशपाल सिंह गोल्डन ने किया इस अवसर पर सचिव यशपाल सिंह गोल्डन ने बतलाया की पांच प्रभात फेरी निकाली जाएंगी वही 17 नवंबर को निशान साहब का चोला साहिब बदला जाएगा 18 तारीख को सुबह 10:00 बजे से दीवान सजेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से आए रागी ज्ञानी दविंदर सिंह जी संगत को शब्द कीर्तन से निहाल करेंगे 1:30 बजे समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर बरतें गा 19 नवंबर को फिर से प्रकाश पर्व को लेकर एक विशेष दीवान सवेरे 10:30 बजे सजेगा जिसमें कानपुर से आए रागी जत्था ज्ञानी वीरेंद्र सिंह जी अपने जत्थे के साथ संगत को शब्द कीर्तन से निहाल करेंगे 2:00 बजे समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरते गा इसी दिन शाम को रात 8:30 बजे श्री अखंड पाठ की अंतिम पाठ की समाप्ति के उपरांत दीवान सजेगा जो रात 1:40 पर समाप्त होगा सारे कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान अवतार सिंह सचिव यशपाल सिंह गोल्डन कोषाध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह खालसा हरजीत सिंह सलूजा किशोरी भाटिया हरपाल सिंह गुरमीत सिंह रिकी जोशी सिंह लगे हुए हैं आज की प्रभात फेरी में शामिल होने वालों में समाज के गणमान्य लोग स्त्री एवं पुरुष सभी शामिल हुए जिनमें से प्रमुख हैं सरदार गुरमीत सिंह सरदार हरजीत सिंह सलूजा जसमीत सिंह गुरजीत सिंह भाटिया , अक्षत सिंह छाबड़ा,सिदक सलूजा नवजीत सिंह सलूजा जसकीरत सिंह राजू सिंह बग्गा गुरदेव सिंह शम्मी मनजीत कौर जसवीर कौर पूनम कौर सिमरन कौर मनप्रीत कौर रश्मीत कौर श्रुति सलूजा प्रिया सलूजा गुरजोत सिंह जानू भाटिया इत्यादि बहुत सारे सिख समाज के सरदार उपस्थित हुए सारा वातावरण भक्ति में हो गया है प्रभात फेरी में गुरबाणी के शब्द कीर्तन गाए गए एवं धन गुरु नानक कल तारण गुरु नानक आया शब्दों का पाठ किया गया सभी लोगों में बहुत ही उत्साह का वातावरण है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!