राजाखेड़ा नगर पालिका ने भीषण गर्मी को देखते हुए फायर ब्रिगेड से कराया पानी का छिड़काव
राजाखेड़ा — राजाखेड़ा नगर पालिका ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि वीटी के निर्देशन में नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन एवं कार्यवाहक नगर पालिका अधिशासी अधिकारी टिकेंद्र सिंह द्वारा आदेश नगर पालिका फायर ब्रिगेड प्रभारी पप्पू गुर्जर के द्वारा द्वारा पंचमुखी हनुमान मंदिर से लेकर में मार्केट होते हुए पुलिस चौकी राजाखेड़ा तक पानी का छिड़काव कराया गया। बढ़ती गर्मी की तपिश और भीषण लू को देखते हुए कस्बे के मुख्य बाजार में पानी छिड़काव किया गया जिससे लोंगो को राहत मिली।जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी द्वारा भीषण गर्मी को मध्य नजर रखते हुए जिले के समस्त पालिका एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को राहत देने हेतु पानी का छिड़काव व अन्य आपदाओं के लिए आदेशित किया गया है। एवं नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में मार्केट में अधिक गर्मी होने के कारण फायर ब्रिगेड द्वारा पानी का छिड़काव किया गया।अधिक भीषण गर्मी से पीड़ित व्यापारी एवं आमजन को देख कर पानी का सरकार से राहत की सांस ले सके। इस दौरान प्रताप सिंह,बीरेंद्र त्यागी,
राजकुमार,कुलदीप,इरफान,विजय सिंहजादौन मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा