नेहरू युवा केंद्र सोलन ने विकास खंड नालागढ़ में क्षआज विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर नालागढ़ में साइक्लोथॉन और जागरूकता अभियान रैली निकाली

नेहरू युवा केंद्र सोलन ने विकास खंड नालागढ़ में क्षआज विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर नालागढ़ में साइक्लोथॉन और जागरूकता अभियान रैली निकाली और शहर के लोगों को फिटनेस और प्रदूषण के दुष्प्रभाव बारे जागरूक किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि SP बद्दी मोहित चावला ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साइकिल एक ऐसा वाहन है, जो प्रदूषण नहीं फैलाता और हमें फिट रखता है। फिट इंडिया मूमेंट के तहत यह कार्यक्रम एनवाई कर रहा है।50 प्रतिभागी इसमें भाग ले रहे हैं। आने वाले समय में हर व्यक्ति को प्रदूषण से बचना है तो हमें साइकिलिंग करनी चाहिए। इससे प्रदूषण कम होगा और हम स्वस्थ होंगे। आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे साइकिल का उपयोग करने के संदेश का प्रचार-प्रसार करने में मदद मिलेगी।


नेहरू युवा केंद्र सोलन के विकासखंड नालागढ़ में डिप्टी डायरेक्टर ईरा प्रभात के आदेश अनुसार नालागढ़ में वॉलिंटियर अजैब सिंह नायर ने कहा कि साइकिल न केवल यातायात का प्रदूषण रहित साधन है, बल्कि यह शारीरिक फिटनेस को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने इस आयोजन में भाग लेने के लिए युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह अन्य युवाओं को आकर्षित करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि यह रैली दून वैली पब्लिक स्कूल से लेकर बाया राजपुरा रोड गगुवाल गांव से न्यू नालागढ़ तक न्यू नालागढ़ से दून वैली पब्लिक स्कूल तक निकाली गई।
दून वैली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल भी व शिवालिक पब्लिक स्कूल किपालपुरा प्रिंसिपल कविता बंसल उपस्थित रहे ! स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ BMO श्री मनोज कुमार द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम व वहन रैली में भी एवं एसएचओ श्यामलाल व मोहन कुमार साथ ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे
अजैब सिंह नायर द्वारा पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद किया गया
तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!