बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
बोकारो में मीट-चिकन दुकानों में सघन जांच अभियान – कई दुकानदारों को नोटिस
खुले में मांस बेचने पर रोक, स्वच्छता मानकों का पालन करने का निर्देश
:बोकारो से इस वक्त की बड़ी खबर – जिले में मीट और चिकन दुकानों में सघन जांच अभियान चलाया गया। नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।जिला जनसंपर्क कार्यालय, सूचना भवन बोकारो 2.11.2026 – प्रेस विज्ञप्ति 1380अनुमंडल पदाधिकारी चास एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार सोमवार को बोकारो के पिंड्राजोरा एवं चास थाना क्षेत्र में संचालित मीट एवं चिकन दुकानों की सघन जांच की गई।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्रीमती गुलाब लकड़ा एवं श्रीमती पूजा कुमारी ने पिंड्राजोरा थाना के गश्ती दल की उपस्थिति में दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान जिन दुकानदारों के पास एफएसएसएआई पंजीकरण या लाइसेंस नहीं था, उन्हें मौके पर नोटिस जारी किया गया।इस दौरान अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की जानकारी दी। दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि – खुले में मांस की बिक्री नहीं करें, दुकान में साफ-सफाई रखें, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करें, उचित भंडारण करें और पशु अपशिष्ट के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें।अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सभी दुकानदार निर्धारित मानकों का पालन करते हुए जल्द से जल्द एफएसएसएआई लाइसेंस या पंजीकरण प्राप्त कर लें। निर्देशों की अवहेलना करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।