बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल कि रिपोर्ट
करगली में CISF ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, कमांडेंट के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज बोकारो के करगली में CISF इकाई CCL करगली द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।बोकारो जिला के करगली में 31अक्टूबर 2026 शनिवार को CISF इकाई CCL करगली द्वारा कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ CISF के मुख्य समवाय फुटबॉल ग्राउंड के निकट करगली से किया गया। दौड़ करगली से बेरमो सिम तक गई तथा वहां से वापस लौटकर मुख्य समवाय परिसर में संपन्न हुई। इकाई के अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सौहार्द किसी भी राष्ट्र की मजबूती के आधार हैं। सभी बल सदस्यों से देश की एकता बनाए रखने और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। इसके बाद मुख्य कार्यालय में सभी बल सदस्यों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक कमांडेंट श्री सार्थक बाबाजी, निरीक्षक बी.डी. गुप्ता, पी.के. सिंह, कुमारी आरती, निकुंज, सरोज, चंदन, उप निरीक्षक संतोष तिवारी, एच.के. सिंह, ओम हरि सहित अन्य बल सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।