सीसीएल कर्मियों की पेंशन की समीक्षा को लेकर रांची की तीन सदस्यीय टीम पहुंची कथारा।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

सीसीएल कर्मियों की पेंशन की समीक्षा को लेकर रांची की तीन सदस्यीय टीम पहुंची कथारा।

बुधवार को सीसीएल मुख्यालय रांची से कर्मियों की पेंशन संबंधी मामलों की समीक्षा के लिए तीन सदस्यीय टीम कथारा क्षेत्र पहुंची। टीम में जीएम (पेंशन) संजय चौबे, सीनियर मैनेजर अर्चना कुमारी एवं मैनेजर सफीक टीएम शामिल थे। वहीं कथारा क्षेत्र की ओर से कार्मिक प्रबंधक गुरु प्रकाश मंडल, संभीराज सिंह सहित पेंशन एवं कार्मिक विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कथारा ऑफिसर्स क्लब में पेंशन रिव्यू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों की पेंशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। साथ ही पेंशन संबंधी अभिलेखों एवं आवश्यक प्रक्रियाओं पर अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। मौके पर कार्मिक प्रबंधक गुरु प्रकाश मंडल ने बताया कि सीसीएल कर्मियों की पेंशन से संबंधित मामलों की प्रत्येक माह नियमित रूप से समीक्षा की जाती है। इसी नियमित प्रक्रिया के तहत रांची मुख्यालय की टीम कथारा पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस समीक्षा का उद्देश्य पेंशन संबंधी मामलों का उचित तरीके से अवलोकन करना तथा आवश्यक प्रक्रियाओं को व्यवस्थित बनाए रखना है।
उन्होंने बताया कि इस तरह की नियमित समीक्षा से कर्मचारियों की पेंशन से जुड़े मामलों पर विभागीय स्तर पर नजर बनी रहती है। कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ पेंशन संबंधी कार्यों की समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!