फुसरो में जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने धनबाद सांसद ढुलू महतो का पुतला फूंका, बयान वापस लेने और माफी मांगने की मांग.

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

फुसरो में जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने धनबाद सांसद ढुलू महतो का पुतला फूंका, बयान वापस लेने और माफी मांगने की मांग

 

बोकारो जिला के फुसरो में जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) फुसरो नगर कमेटी की ओर से धनबाद सांसद ढुलू महतो के कथित विवादित बयान के विरोध में बुधवार को फुसरो के निर्मल महतो चौक पर उनका पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व फुसरो नगर अध्यक्ष चंद्रदेव महतो ने किया। इस दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और सांसद के बयान के प्रति अपना विरोध जताया। मौके पर नगर अध्यक्ष चंद्रदेव महतो ने कहा कि धनबाद सांसद ढुलू महतो द्वारा जेएलकेएम पार्टी को लेकर दिए गए बयान से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद ने पार्टी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, जिससे पूरे राज्य के कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी आक्रोश में फुसरो नगर के निर्मल महतो चौक पर पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया है। उनकी मांग है कि सांसद अपने बयान को तत्काल वापस लें और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से सामूहिक रूप से माफी मांगें। चंद्रदेव महतो ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सांसद अपना बयान वापस नहीं लेते हैं और माफी नहीं मांगते हैं, तो पार्टी की ओर से इससे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उनके इस्तीफे की मांग भी की जाएगी। मौके पर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल सचिव संजय मल्लाह, बोकारो नगर सचिव बंटी केवट, हासीम अंसारी, शशी महतो, चंद्रशेखर महतो, हरखलाल महतो, वार्ड पार्षद बिनोद चौहान, विनोद पांडेय, सूरज महतो, बिट्‌टू शर्मा, उमाशंकर महतो, अजय गिरि, महेंद्र महतो, महेश महतो, रघु रवानी, पंकज, शोनु, महेंद्र महतो, अशोक सहित जेएलकेएम के अन्य कार्यकर्ता उप स्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!