25 वार्डों में भाजपा ने उतारे अधिकृत प्रत्याशी,चुनावी मैदान में संगठन ने दिखाई ताकत।

25 वार्डों में भाजपा ने उतारे अधिकृत प्रत्याशी,चुनावी मैदान में संगठन ने दिखाई ताकत।

भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा का दावा….जिला परिषद और पंचायत चुनाव में लहराएगा भाजपा का परचम, बनाएंगे भाजपा का प्रधान और जिला प्रमुख।

राजाखेड़ा। पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजाखेड़ा में भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को गति देते हुए संगठन की सक्रियता का परिचय दिया। राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरजा अशोक शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के 25 वार्डों के चुनाव चिह्न (सिंबल) जमा कराए गए।इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में चुनावी रणनीति और संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन देखने को मिला।इस मौके पर नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि जिला परिषद एवं पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा। पार्टी इस बार जिला परिषद और पंचायत समिति में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा का प्रधान और जिला प्रमुख बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में जुटने का आह्वान किया।इस दौरान करौली के पूर्व सभापति एवं राजाखेड़ा पंचायत चुनाव प्रभारी सुशील कुमार, पूर्व राज्य मंत्री जगमोहन सिंह बघेल, धौलपुर भाजपा जिला प्रभारी एवं भरतपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र गोयल मौजूद रहे।इसके अलावा भाजपा नेता राजा भैया, भाजपा प्रवक्ता दिलीप पाराशर, गौरीशंकर उपाध्याय, मास्टर हरिसिंह गुर्जर, पूर्व सरपंच माधोसिंह, वार्ड पार्षद हेमंत सिसौंदिया, निवर्तमान सरपंच खुशीलाल निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, नेमीचंद कुशवाह,एडवोकेट अशरफी सिंह,ओमप्रकाश ठाकुर,केके शर्मा,लक्ष्मण तोमर,जितेंद्र सिंह,सचिन कटारा, महेश वर्मा एवं खेम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!