साधु वेश में सोने के गहने की ठगी, दो गिरफ्तार – 40 पीस पीतल का लॉकेट समेत सामान बरामद

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

साधु वेश में सोने के गहने की ठगी, दो गिरफ्तार – 40 पीस पीतल का लॉकेट समेत सामान बरामद

बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र में साधु वेश में सोने के गहने ठगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गया जी बिहार से गिरफ्तार किया है।दिनांक 28.10.2026 को प्रातः लगभग 10:30 बजे थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंप-2 में रहने वाली बबीता देवी, पति-सुरेन्द्र सिंह के घर दो अज्ञात व्यक्तियों ने स्वयं को साहू के वेश में प्रस्तुत कर प्रवेश किया। खाना मांगने के बाद महिला से बातचीत कर विश्वास प्राप्त किया और उसे खाना खिलाया। फिर कहा कि घर में रखा सोना-चांदी लाकर दिखाइए, आशीर्वाद कर देंगे। महिला ने अपना आभूषण तथा घर में रखा मांगसूत्र एवं कान का टॉप्स दे दिया।साहू दोनों ने महिला के सोने के मांगसूत्र को रख लिया और बदले में 10 पीस पीतल का लॉकेट देकर कहा कि शाम 05:00 बजे खोलकर देखें। शाम को खोलने पर पता चला कि वह नकली है। लिखित शिकायत पर बीएस सिटी थाना कांड सं०-234/2026* दर्ज किया गया।पुलिस उपाधीक्षक,नगर के नेतृत्व में टीम गठित कर तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर दोनों साहू की पहचान कर छापेमारी कर उन्हें गया जी (बिहार) के बालाजीह स्टेशन के पास* से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त :
1.शम्भु लठोर, उम्र लगभग 30 वर्ष 2.गयालाल लठोर, उम्र लगभग 25 वर्ष, दोनों पिता-सजना राठौर, साकिन-बेलाडीह, थाना-बेलागंज, जिला-गया जी (बिहार)बरामद सामान :
-20 पीस दुर्गा माँ का पीतल का लॉकेट एवं 20 पीस हनुमान जी का पीतल का लॉकेट (कुल 40 पीस)
-सोने का मांगसूत्र
-एक जोड़ी सोने का कान का टॉप्स-सोने की पंचधर (कंठी) – 50 पीस-पीतल का ताबीज – 10 पीस-पीतल का अंगूठी – 10 पीस छापेमारी दल :थाना प्रभारी ममता कुमारी, पु0अ0नि0 जितेन्द्र कुमार, पु0अ0नि0 नीरज सेठ एवं अन्य पुलिसकर्मी।बोकारो पुलिस की अपील :अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा साहू, फकीर, तांत्रिक आदि का वेशधारण कर घर में प्रवेश कर ठगी की घटनाएँ घटित की जा रही हैं। किसी भी अज्ञात व्यक्ति को घर में प्रवेश न दें,अपने आभूषण अथवा कीमती सामान किसी को न दिखाएँ तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा डायल-112 पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!