आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छ स्वस्थ एवं समृद्ध समाज सेवा के कार्यकर्ता द्वारा 4000 पौधे लगाने का लिया संकल्प

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छ स्वस्थ एवं समृद्ध समाज सेवा के कार्यकर्ता द्वारा 4000 पौधे लगाने का लिया संकल्प

 

 

खातोली स्वच्छ समृद्ध सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री पंचमुखी हनुमान जी परिसर पर पर्यावरण शुद्धि के लिए हिमालय से लाई गई दुर्लभ औषधियों प्राकृतिक हवन सामग्री तथा शुद्ध गौ घृत के द्वारा वातावरण शुद्धि यज्ञ किया गया जिसमें सभी देव शक्तियों का आह्वान कर प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण तथा संवर्धन और विश्व कल्याण के लिए विशेष आहुतियां दी गई यज्ञ के उपरांत गायत्री वाटिका श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में बिल्वपत्र अनार शीशम तथा विशेष प्रजाति के पौधों को लगाकर उनके रखरखाव का संकल्प लिया।
समिति के अध्यक्ष कपिल शर्मा ने बताया की आज से आगामी 4 महीनों में समिति द्वारा 4000 पौधों
को लगाकर उनकी सार संभाल की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी।
गायत्री परिवार के संरक्षक प्रहलाद वर्मा ने प्रत्येक रविवार को गायत्री यज्ञ करने की व्यवस्था योजना बनाने का प्रस्ताव रखा।
पुजारी बलबीर गोस्वामी ने यज्ञ में आहुतियां देकर पौधौं की पूरी जिम्मेदारी ली ।
पौधारोपण में समिति के अंजनि शर्मा, हनुमान गुप्ता, भुवनेश नागर, हेमंत भारद्वाज कपिल शर्मा मुकेश गोयल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!