50 हजार की रिश्वत के साथ सीनियर डीएमई को गिरफ्तार किया।

इटारसी के डीजल शेड रेलवे कॉलोनी स्थित ऑफिसर कॉलोनी में सीबीआई भोपाल की टीम ने दबिश दी।जहाँ डीजल शेड के सीनियर डीएमई अजय ताम्रकार के बंगले पर सीबीआई ने दबिश दी। 50 हजार की रिश्वत के साथ सीनियर डीएमई को गिरफ्तार किया।

डीजल शेड इटारसी के सीनियर डीएमई अजय ताम्रकार द्वारा अपने बंगले पर प्राइवेट काम पर रखने के लिये यादव नाम के एक व्यक्ति से साढ़े तीन लाख की रिश्वत अजय ताम्रकार ने मांगी थी,आज यादव साढ़े तीन लाख में से 50 हजार दिये, यादव द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत सीबीआई से की। सीबीआई डीएसपी अतुल हजेला ने 8 सदस्य टीम के साथ सीनियर डीएमई अजय ताम्रकार को 50 हजार की रिश्वत लेते उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया है। सीबीआई की कार्यवाही जारी है।
R9. भारत जिला ब्यूरो नर्मदापुरम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!