चिराग तले अंधेरा,पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के कार्यालय के बाहर हुई दो पक्षों में विवाद चले लात घुसे,देखती रही खाकी

स्लग- चिराग तले अंधेरा,पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के कार्यालय के बाहर हुई दो पक्षों में विवाद चले लात घुसे,देखती रही खाकी

 

 

(लोकेशन, महराजगंज ,उत्तर प्रदेश)
(सरकार भानु प्रताप तिवारी)

एंकर- महराजगंज – आज दिनांक 11/06/2022 को महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस बनी रही मूकदर्शक ,आपको बताते चलें कि आज जनपद महराजगंज के पुलिस कप्तान कार्यालय के बाहर आज दो परिवारों के बीच जंग छिड़ गई ,जिसको लेकर पुलिस कप्तान साहब के कार्यालय के बाहर पहरा दे रहे सिपाही भी मुकदर्शक बन देखते रहे ,जानकारी के अनुसार महराजगंज सदर कोतवाली अंतर्गत खेमपिपरा निवासी इंद्रजीत यादव की मौसी की शादी श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत सिरसिया मलमलिया गांव में हुई है ।लेकिन परिवार में आपसी मतभेदों को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था उसी समस्या के समाधान के लिए वो महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे थे, जहाँ दोनो परिवार के लोगो मे कुछ कहा सुनी हो गयी और मामला इतना बिगड़ गया की मार पीट भी हो गयी और इस लड़ाई में महिलाएं भी पीछे नहीं रही।
आम जनता में यह चर्चा का विषय बन गया है कि जब आये हुए नवागत कप्तान साहब थानों में भ्र्ष्ट पुलिस कर्मियों पर चाबुक तो चला रहे है लेकिन खुद उन्ही के कार्यालय के बाहर इस तरह से मार पीट कहि न कही आम जनमानस को ये सोचने पर मजबूर कर रहा है जब पुलिस कप्तान के कार्यालय में ऐसा है तो जिले भर में क्या हाल होगा, महराजगंज जनपद में कानून व्यवस्था अब प्रश्न चिन्ह के कटघरे में खड़ा दिखाई दे रहा है।

वीडियो– मार पीट की

शार्ट- पुलिस अधीक्षक कार्यालय महराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!