मा0 प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा मण्डलीय बैठक सम्पन्न

मा0 प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा मण्डलीय बैठक सम्पन्न

 

 

👉 सरकार की सक्रियता को आम जनता महसूस करें इसके लिए हम सबको सामूहिक प्रयास करना जरूरी- मा0 प्रभारी मंत्री

मंडल के प्रभारी मंत्री, मा० मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग उ०प्र० अनिल राजभर की अध्यक्षता में व मा० राज्यमंत्री वन, पर्यावरण, जंतु, उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उ०प्र० के०पी० मलिक तथा मा० राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन एवं पर्यावरण अरुण कुमार सक्सेना की उपस्थिति में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में संपन्न हुई।
मा0 प्रभारी मंत्री जी ने सभी विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की विधिवत जानकारी ली तथा अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी अधिकारीगण टीम भावना के साथ कार्य करके जिले का चहुँमुखी विकास करें तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारकर पात्रजनों को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि कोई भी गरीब, असहाय एवं बेसहारा व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पावे। उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ व सहायता बिना किसी व्यवधान के मिलनी चाहिए।
मा० प्रभारी मंत्री जी ने कानून व्यवस्था, मनरेगा के कार्यों, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, सड़कों के निर्माण, सेतुओ का निर्माण, सोलर सिंचाई पंप, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, गेहूं खरीद, धान खरीद ,खाद्यान्न वितरण, अपशिष्ट प्रबंधन, नहरों की सिल्ट सफाई, कन्या सुमंगला योजना, पशुओं का टीकाकरण, मत्स्य पालन, औद्मानीकरण, ईयर टैगिंग, चिकित्सकों की उपलब्धता, आयुष्मान भारत योजना, मातृ वंदना योजना, परिवार नियोजन, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, टेलीमेडिसिन, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा ग्रामीण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजनाएं शादी अनुदान, पोषण अभियान, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, वनीकरण, कौशल विकास, स्वरोजगार योजना, श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, आजीविका मिशन, आदि विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक ने विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी। मा० प्रभारी मंत्री ने कहा कि संबंधित पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण कराकर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए, महिला उत्पीड़न के जो मामले हैं उनको तत्काल निस्तारण कराए उसमें जो दोषी हो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। सड़क सुरक्षा को देखते हुए ब्लैक स्पॉट मुख्य मार्गों के चिन्हित किया जाए, थानों का रख रखाव मंदिर की तरह बनाए ताकि आमजन के अंदर भय न रहे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कराएं मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक किया जाए महिलाओं, बच्चियों के साथ युवाओं को भी जानकारी दें, जो थानों में छोटी-छोटी समस्याएं जो प्राप्त होती है उनका निस्तारण समझौता के आधार पर किया जाए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की सोच है कि जब तालाब जिंदा थे तो पेयजल की समस्या नहीं थी जो तालाब विलुप्त हो गए हैं उन्हें मानक के अनुरूप खुदाई कराएं इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि अमृत सरोवर व नीति आयोग के तहत तालाब की खुदाई कराई जा रही है इसके अलावा वाटर रिसोर्सेज के अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।
मा0 मंत्री जी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके विभागो द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारकर सरकार के मंशानुसार लाभान्वित किया जाए तथा जनपद के विकास हेतु बेहतर कार्ययोजना बनाकर संचालित करें।
बैठक में मा0 राज्य मंत्री के० पी० मलिक जी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि हो रहे वृक्षारोपण के सापेक्ष वृक्षों की सुरक्षा का प्रबन्ध जरूर करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ मिलकर शिक्षकों व छात्रों द्वारा वृक्षों को गोद लेकर वृक्षारोपण करवायें, जिससे वृक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वहीं बैठक का संचालन आयुक्त महोदय, ने किया। मा0 मंत्री जी ने कहा कि सरकार की सक्रियता को आम जनता महसूस करें, इसके लिए हम सबको सामूहिक प्रयास करना जरूरी है। बैठक में मा0 मंत्री जी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बाढ़ की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर मा0 विधायकगण, जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, आयुक्त महोदय, उप पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच तथा मंडल के सभी पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी सहित जनपद स्तरीय सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!