देवबंद: स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है
और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
बुधवार को एसडीएम दीपक कुमार के निर्देश पर पालिका ईओ के नेतृत्व में पालिका टीम ने एमबीडी चौक, रेलवे रोड और सुभाष चौक सहित कई स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया और अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई, साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों से जुर्माना वसूला गया और जब्तीकरण की कार्रवाई की गई।