अभिषेक श्रीवास्तव R9 भारत रंगदारी मांगने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार गोण्डा।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा रंगदारी मांगने के वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र सिंह को क्षेत्र भ्रमण के दौरान 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 28.06.2022 को मनोकामना इंडेन गैस एजेंसी गौरवाखुर्द के कर्मी प्रियांशु कुमार पुत्र विजय कुमार सिंह नि0 जरवल रोड जनपद बहराइच को गाली-गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की गई थी। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0 करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।