कैथी गांव में दर्जनों गांव को जोड़ने वाली नहर पर बनी पुलिया रेलिग क्षतिग्रस्त हो गयी है

कैथी गांव में दर्जनों गांव को जोड़ने वाली नहर पर बनी पुलिया रेलिग क्षतिग्रस्त हो गयी है ।

 

 

 

इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुयी है। कई बार लोग बाइक सहित नहर में गिर भी चुके है। शिकायत के बाद भी बनवाने की जरूरत नही समझी गयी ।

बलुआ वाया टाण्डाकला मुख्य मार्ग पर नहर पर बना पुलिया रेलिंग बिहीन है। काफी समय से पुलिया खराब है। इस मुख्य मार्ग से ग्रामीण कैथी, पहाड़पुर, मोलनापुर, उतड़ी, समुदपुर, टाण्डा आदि दर्जनों गांवों को आते जाते है। पुलिया पर रेलिग न होने के कारण अक्सर दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है । कई बार लोग तो अंधेरे में या फिर तेज वाहन लेकर नहर में गिर चुके है । ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयो से गुहार लगाई जा चुकी है । बाबजूद इसका मरम्मत कराने की जरूरत नही समझी गयी । लोग इसमे गिरकर चोटहिल हो जाते है । ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए रेलिंग बिहीन पुलिया को दुरुस्त कराये जाने की मांग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!