सारंगढ़ के रास्ते अवैध गांजा जांजगीर ले जाने की फिराक में था आरोपी…..

छत्तीसगढ़ रायगढ़ से=महेंद्र अग्रवाल R9 भारत ● मोटरसाइकिल पर गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार…..

● सारंगढ़ के रास्ते अवैध गांजा जांजगीर ले जाने की फिराक में था आरोपी…..

 

 

● #सारंगढ़ पुलिस की गांजा रेड कार्यवाही में पकड़ा गया आरोपी, 8 किलो गांजा जप्त…

रायगढ़ । मादक पदार्थों पर प्रभावी कार्यवाही के लिये पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक सीताराम ध्रुव द्वारा थाना क्षेत्र में स्टाफ एवं मुखबीर लगाकर गांजा तस्करी, अवैध शराब व नशीली सिरप, कैप्सूल के अवैध खरीदी बिक्री पर निगाह रखने का निर्देश दिया गया हैं । इसी क्रम में आज दिनांक 29.062022 के सुबह थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक सीताराम ध्रुव को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सोहेला उड़ीसा से गांजा लेकर जांजगीर जाने निकला है । थाना प्रभारी द्वारा अपने स्टाफ को मुख्य मार्गों के अतिरिक्त कच्चे रास्तों पर तैनात किया गया । बरमकेला रोड ग्राम विजयपुर आजाद पेट्रोल पंप के पास नाकेबंदी कर रहे सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण पुरी की टीम द्वारा संदेही व्यक्ति को मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स में आते हुए पकड़ा गया जो सामने काला रंग का बैग रखा हुआ था । संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम रामराज कहरा पिता तुलसीराम कहरा निवासी भांठापारा वार्ड क्रमांक 25 जांजगीर का होना बताया जिसके हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल सीजी 11 AM- 4730 के ऊपर रखे बैग के अंदर गांजा के 8 पैकेट मिले जिसे पुलिस स्टाफ और गवाह मौके पर गंध लेकर एवं रगड़ कर जांच किये जो 8 KG गांजा कीमत ₹40,000 का पाया गया । आरोपी रामराज कहरा गांजा को ओडिशा सोहेला से खरीद कर लाना बताया । आरोपी से अवैध गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की जब्ती कर थाना सारंगढ़ में धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही किया गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक सीताराम ध्रुव, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण पुरी, प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव, आरक्षक संतोष मिरी, वीरेंद्र कुमार ठाकुर और पुष्पेंद्र राठौर की अहम भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!