केसरिया हिंदू युवा वाहिनी ने उप जिला अधिकारी महोली को सौंपा ज्ञापन

लोकेशन सीतापुर

रिपोर्ट रंजीत प्रजापति

स्लग- केसरिया हिंदू युवा वाहिनी ने उप जिला अधिकारी महोली को सौंपा ज्ञापन

 

 

एंकर- उदयपुर में दिनदहाड़े हिंदू युवक की इस्लामिक जिहादियों द्वारा हत्या के विरोध में महोली केसरिया हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों ने गौरक्षा प्रकोष्ठ कार्यालय पर एसडीएम व क्षेत्राधिकारी तथा कोतवाली प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

वी/ओ -जानकारी के अनुसार राजस्थान के उदयपुर में इस्लामिक जिहादियों द्वारा दुकान में घुसकर नृसंघ हत्या के संदर्भ में केसरिया हिंदू वाहिनी संगठन के द्वारा कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित महोली एसडीएम पूनम भास्कर को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया जिसमें उदयपुर में एक युवक ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। जिस में इस्लामिक जिहादियों द्वारा दुकान में घुसकर उस युवक की नृसंघ हत्या कर वीडियो जारी किया है। वीडियो में इस्लामिक जिहादी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धमकी देकर देश की संप्रभुता को चुनौती दे रहा है इस घटना से संपूर्ण राष्ट्र का हिंदू समाज आहत हुआ है। मृतक कन्हैया को विगत सात दिवस से जान से मारने की धमकियां इस्लामिक जिहादियों द्वारा मिल रही थी जिस पर उसने संबंधित थाने मे शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन मुस्लिम तुष्टीकरण के चलते पुलिस प्रशासन ने किसी प्रकार की सुरक्षा कन्हैया को उपलब्ध नहीं कराई। साथ ही उन्होंने ज्ञापन में लिखा कि देश में योजना पूर्वक हिंदुओं पर हमले किए जा रहे हैं भगवान श्री राम के जन्म उत्सव श्री राम नवमी पर शोभा यात्रा पर पथराव और हमले किए गए जिसके कारण अनेक स्थानों पर कर्फ्यू भी लगाना पड़ा देश में तनाव की स्थिति भी बनी हिंदू समाज ने धैर्य रखा। जिसके कारण कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई बाद में कुछ स्थानों पर हनुमान जयंती को शोभा यात्राओं पर भी पथराव हुआ। बूंदी में मौलाना मुफ्ती नदीम सहित अन्य मुस्लिम लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में पुलिस प्रशासन व हिंदू समाज को खुलेआम हिंसक धमकी दी गई मौलाना मुफ्ती नदीम सहित अन्य प्रदर्शनकारियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। उनकी गिरफ्तारी की मांग के साथ 5 सूत्रीय ज्ञापन में राजस्थान की गहलोत सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने व कन्हैया लाल हत्याकांड की सीबीआई जांच करवा कर हत्यारों को मृत्युदंड दिया जाए। आतंकवादी संगठन सिमी का अवतार कट्टरवाद इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) संपूर्ण देश में बैन किया जाए। राजस्थान में रहने वाले राष्ट्र विरोधी असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन सब पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग के साथ मृतक के परिवारजनों को 5 करोड़ रुपए मुआवजा राशि देने की मांग की है वहीं केसरिया युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष लखनऊ कुलदीप बाजपेई प्रदेश महामंत्री राजेश मिश्रा जिला महामंत्री पंकज मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष आशीष बाजपेई जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला नगर अध्यक्ष संजीव शर्मा नगर संरक्षक उपेंद्र अवस्थी नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिवाकर बाजपेई ब्लॉक संरक्षक राकेश मिश्रा तहसील महामंत्री अनूप मिश्रा मोनू मिश्रा ब्लॉक मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा तहसील संयोजक अंकित बाजपेई श्याम शुक्ला आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!