असरगंज,मुंगेर ,राजेश चौधरी की रिर्पोट
असरगंज प्रखंड क्षेत्र की असरगंज भारतीय स्टेट बैंक की 67 वर्षगांठ सह ग्राहक मिलन समारोह के शाखा प्रबंधक निशांत कुमार की अध्यक्षता में केक काटकर धूमधाम से मनाई गई। शाखा प्रबंधक ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा कि जहां बैंक ग्राहकों के लिए एटीएम की सुविधा एवं लॉकर की सुविधा है। जिससे ग्राहक संतुष्ट रहते हैं। ग्राहकों को जो एसबीआई बैंक में सुविधा मिलता है वह आवश्यक कोई भी बैंक में सुविधा नहीं मिल सकता है यो प्रत्येक ग्राहकों को जो सुविधा चाहिए वह सुधार जरूर उपलब्ध होते हैं वर्षगांठ इस मौके पर ग्राहकों के बीच चॉकलेट एवं मिठाई का वितरण किया गया। इस मौके पर आकांक्षा जयसवाल, अमरीश रंजन, समर शेखर सिंह, आलोक कुमार शाखा की कर्मचारी उपस्थित थे।